चंद्रशेखर आजाद नगर| नगर में लंबे समय से व्यापारी संघटन की सुगबुगाहट के बीच नगर में हाटबाजार बंद के लिए एकजुट हुवे नगर के व्यापारियों द्वारा आजाद प्रागंण में सकल व्यापारी संघ का गठन किया गया | जिसमें सर्वसम्मति से इलेंक्ट्रानिक व्यवसायी नितिन शाह का मनोनयन किया गया| जबकि संगठन के सचिव पद पर निर्मल जायसवाल (बंटी),सहसचिव अलीअसगर(मीठा),गोपाल सोनी, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष राठौर मिडिया प्रभारी पत्रकार यशवंत जैन, प्रचार प्रभारी चित्रांशु मोढिया, अभिषेक गुप्ता, हनी गुप्ता को नियुक्त किया गया| अध्यक्ष नितिन शाह ने बताया कि संगठन में उपाध्यक्ष पद पर पृथक-पृथक व्यवसाय के सदस्यों के रूप में चयनित प्रतिनिधि को पर नियुक्त किया जाएगा| संरक्षक के पद पर योगेश जैन, याकुब खत्री, सैफी पताशिया को नियुक्त किया गया|
सकल व्यापारी संगठन के अध्यक्ष पद पर चयनित प्रतिनिधियों को सांसद प्रतिनिधि व पूर्व विधायक माधौंसिह डावर, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, भूपेंद्र डावर, नारायणलाल अरोड़ा, मदनसिंह डावर,राजेश जायसवाल,पत्रकार यशवंत जैन, विशाल वाणी, सुनील गुप्ता, राजेश गुप्ता, निशित त्रिवेदी व चंद्रशेखर आजादनगर के सकल व्यापारी संघ के सदस्यों ने बधाई दी|
addComments
एक टिप्पणी भेजें