कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष है राशन माफिया मोहन अग्रवाल

कलेक्टर मनीष सिंह ने आज पत्रकार वार्ता लेकर 50 करोड़ के राशन घोटाले का खुलासा किया है और मोहन अग्रवाल और उनके साथियों के लिए राशन माफिया शब्द का प्रयोग किया है। सोशल मीडिया पर जानबूझकर या अनजाने में इस तथ्य की उपेक्षा की जा रही है कि जिन मोहन अग्रवाल का नाम राशन माफिया के रूप में सामने आ रहा है। वे कांग्रेस के दो बार पार्षद रह चुके हैं और वर्तमान में महू नगर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। यह भी संज्ञान लेने की आवश्यकता है कि इस राशन माफिया को भाजपा के ही एक कद्दावर नेता का खुला संरक्षण प्राप्त है। भाजपा के नेताओं ने भी इस मामले में चिंता करनी चाहिए कि उनकी पार्टी के कोई भी नेता इस तरह के जनविरोधी राशन माफिया को संरक्षण न दें। इसी के साथ कांग्रेस ने भी कार्रवाई कर मोहन अग्रवाल को महू नगर कार्यवाहक अध्यक्ष पद से हटा देना चाहिए। गरीबों के राशन पर डाका डालने का कार्य अत्यंत निंदनीय और और अपराधिक कृत्य है। कतिपय मीडिया कर्मी भी राशन माफिया के साथ सहानुभूति दर्शा रहे हैं उनसे भी निवेदन है कि जनहित में इस तरह के आरोपियों का बचाव ना करें और कानून को अपना काम करने दें।


टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र