भाजपा के ओम्कारेश्वर नगर मंडल ने दी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि

ओकारेश्वर ( ललित दुबे )


भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ राष्ट्रवादी नेता श्री अटल बिहारी वाजपेई की द्वितीय पुण्य स्मृति कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मनाई गई


इस अवसर पर क्षेत्र में मिनी अटल के नाम से विख्यात श्री प्रभात पंडित नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री रामचरण कुशवाहा एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री पूर्व पार्षद श्री विजय जैन ने अपने उद्बोधन में श्री अटल जी को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला विजय जैन द्वारा श्री अटल जी के द्वितीय पुण्य स्मृति पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत देश में 19 विभिन्न विचारधारा के दलों के साथ सरकार चलाकर राष्ट्रवाद की नींव रखी श्री अटल जी द्वारा अनेकानेक जन कल्याणकारी योजना बनाकर अंत्योदय के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया भारतीय जनता पार्टी अटल जी के पद चिन्हों पर चलकर आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है पर हमें गर्व है कि हम एसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार मंडल अध्यक्ष श्याम पुरोहित द्वारा किया गया



टिप्पणियाँ