महू सैन्य क्षेत्र के एक घर में एक साथ खिले सात ब्रह्म कमल

इंदौर जिले के महू शहर से लगे सैन्य क्षेत्र के एक बंगले में आज एक साथ सात ब्रह्म कमल खिल उठे। यह दुर्लभ वाक्या मिलिट्री कालेज आफ टैलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बतौर प्रोफेसर पदस्थ डॉ राजेश बोदडे के पोस्ट आफिस रोड स्थित घर में आज हुआ। 


यह अपने आप में एक बेहद आश्चर्य की बात है कि एक ही घर में एक साथ इतने सारे ब्रह्म कमल एक ही दिन में खिले हैं। अक्सर लोगों के घरों में उक्त ब्रह्म कमल खिलते तो हैं पर उनकी संख्या कम होती है। 



 


टिप्पणियाँ