अंबेडकर विश्वविद्यालय में मनाई गई बुद्ध जयंती

महात्मा बुध के आदर्शों पर चलने वाले और बुध के एक महान शिष्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर स्थापित डॉक्टर बी आर अंबेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय में आज बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई।कोरोना वायरस के चलते इस वर्ष उस तरह के कार्यक्रम नहीं हुए हैं जैसे हर बार होते थे क्योंकि सोशल डिस्टेंस को लेकर शासन के आदेश हैं और इसका पालन विश्वविद्यालय बखूबी कर रहा है।


भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में और कुलपति निवास पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्वलन किया गया। इसके साथ ही दोनों ही स्थानों पर बुद्ध वंदना की गई और महात्मा बुद्ध की आदर्शों पर चलने पर जोर दिया गया।


कुलपति डॉ आशा शुक्ला के साथ-साथ विभिन्न संकाय सदस्यों ने भी दीप प्रज्वलन किया और बुद्ध वंदना की।


विश्वविद्यालय के रिसर्च एक्शटेंशन डायरेक्टर डॉ डीके वर्मा ने बताया कि लाँकडाउन की स्थिति में किसी तरह का  परंपरिक सेमिनार संभव नहीं था इसलिए बुध पर आज दोपहर को वेबीनार का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि यह वेबीनार भारतीय समय के अनुसार 3:00 बजे शुरू होगा और इसके  निम्नांकित लिंक पर क्लिक करके विद्वान अपना अपना पेपर प्रस्तुत कर सकेंगे।


https://meetingsapac16.webex.com/meetingsapac16/j.php?MTID=maa3102efa73593d4174303a490b726ea


ऐसी परिस्थिति में भी इस तरह से तकनीक का इस्तेमाल करते हुए सेमिनार का आयोजन करके डॉक्टर अंबेडकर विश्वविद्यालय ने दुनिया को यह संदेश दिया है कि अगर किसी शैक्षणिक संस्थान का प्रबंधन चाहे तो किसी भी परिस्थिति में इतना अच्छा कार्यक्रम किया जा सकता है।



टिप्पणियाँ