सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में ईद मिलादुन्नबी पर कार्यक्रम

सईद नादाँ, बेगमगंज

शहर की अग्रणीय शैक्षणिक संस्था सेंट थॉमस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व में सनातन धर्म के स्टूडेंट्स को लेकर उनके महत्वपूर्ण त्यौहार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई थी और आज इस्लाम धर्म के स्टूडेंट्स के माध्यम से उनके महत्वपूर्ण त्यौहार ईदमिलादुन्नबी ( सल्ल.) को लेकर कार्यक्रम रखा गया।

 कार्यक्रम में मुस्लिम स्टूडेंट्स ने हज़रत मोहम्मद सा. की शान में नात शरीफ एवं इस्लामिक तालीम को लेकर नाटक के माध्यम से आपसी भाईचारे एवं सद्भावना ओर सभी मज़हबों के सम्मान के साथ अपने वतन से वफादारी के साथ मोहब्बत करने का संदेश दिया।

 प्राचार्य सिस्टरमरीना , उप-प्राचार्य सिस्टर जेसी जोस एवं मैनेजर सिस्टर बलशा की मौजूदगी में प्रोग्राम आयोजित किए गए। जहां मुस्लिम धर्म के बच्चों ने अपनी परंपरागत पोशाक में कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पैगंबरे इस्लाम की शान में नात शरीफ का नजराना पेश किया। वहीं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पैगंबरे इस्लाम का संदेश है कि जैसा आप अपने लिए पसंद करते हैं , वैसा दूसरे के लिए पसंद करें, पड़ोसियों का ख्याल रखें , उनकी मदद करें चाहे वो किसी भी धर्म का हो , रास्ते से तकलीफ देह चीज को हटाए, गरीब मजलूमों की मदद करें सारे धर्मों का सम्मान करें इत्यादि जैसे इंसानियत का संदेश दिया। अंत में सभी स्टूडेंट्स ने अपने अच्छे भविष्य और देश में अमन चैन , भाईचारा व खुशहाल की दुआ की ।

फोटो - सेंट थॉमस कॉन्वेंटस्कूल में ईद मिलादुन्नबी पर कार्यक्रम

टिप्पणियाँ