बेगमगंज में नम आंखों से बप्पा को दी विदाई


सईद नादाँ, बेगमगंज

              घर -घर और 35 सार्वजनिक स्थानों पर विराजे गणपति बप्पा को आज श्रद्धालुओं द्वारा विधिविधान से पूजा -अर्चना के बाद विदाई देते सेमरी नदी के हफ़्सीलि एवं सुमेर घाट पर विसर्जित किया गया।

दशहरा मैदान पर एकत्रित हुई श्रीगणेश प्रतिमाओं की श्री सियावास हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर एवं नपाध्यक्ष संदीप लोधी , उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी , संरक्षकों राजेन्द्र सिंह तोमर , संतोष कण्ड्या , विजय पहलवान , संतोष राय , नवलकिशोर यादव , संजय राय , राजेश यादव , संदीप विश्वकर्मा इत्यादि सहित सभी के द्वारा विधिविधान से पूजा-अर्चना किए जाने के पश्चात विशाल चल समारोह डीजे, बैंडबाजों , भजन मंडलियों एवं 18 अखाड़ों के होनहार लड़कों के विभिन्न करतबों के प्रदर्शन एवं जगह -जगह पुष्प वर्षा के साथ रवाना हुआ। 

विशेष आकर्षण का केंद्र डोले में सवार माला फाटक जगदीश मंदिर की श्रीगणेश प्रतिमा एवं एचपी पब्लिक स्कूल की विशेष भेषभूषा में सजी - धजी बालिकाएं एवं डमरू टोली रही।


विधायक देवेंद्र पटेल के निवास स्थान , नया बस स्टैंड पर हिंदू युवा सेवादल एवं बजरिया चौराहे पर मुस्लिम युवाओं ने न्यू यंग मोमिन ग्रुप के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

 नया बस स्टैंड , पुराना बस स्टैंड , गांधी बाजार , कबीट चौराहा , बजरिया , माला फाटक , पक्का फाटक से सागर मल पुलिया , सागर रोड़ से सेमरी नदी के हफ़्सीलि घाट एवं सुमेर घाट पर पहुंचा। हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को नम आंखों से विदाई देते हुए अगले बरस जल्दी आने का वचन लिया।

 फोटो - बेगमगंज में डोले पर सवार गणपति बप्पा ।

टिप्पणियाँ