बेगमगंज में जल विहार पर निकले भगवान बाल गोपाल

 


सईद नादाँ, बेगमगंज

              डोल ग्यारस पर नगर के विभिन्न मंदिरों से विमानों में बैठकर जल विहार को निकले भगवान बाल गोपाल। भव्य समारोह में हिंदू उत्सव समिति सहित श्रद्धालुओं ने पूजा -अर्चना के साथ लिया दर्शन लाभ और आशीष ।

सबसे पहले गांधी बाजार स्थित श्री बिहारी जी मंदिर ( नेमा समाज ) से विमान में सवार होकर भगवान बाल गोपाल सजा -सवार के साथ गाजे -बाजों से बजरिया मंदिर पहुंचे। जहां पर बजरिया ,कबीट चौराहा , राय मंदिर , तलैयापुरा , महादेवपुरा , माला फाटक , मुकरबा , झिरिया मंदिर से अपने -अपने विमानों में सवार होकर विशेष आकर्षक सज्जा के साथ भगवान कृष्णा बजरिया मंदिर पहुंचे और फिर श्री बिहारी जी मंदिर के भगवान बाल कृष्ण सभी विमानों को साथ लेकर जल विहार के लिए भ्रमण करते हुए गांधी बाजार पहुंचे।

इस बीच शिवालय मंदिर , हनुमान बाग , नृसिंह मंदिर चोर बावड़ी , कंजीकुआं गढोईपुरा , टेकरी , खिरिया नारायण दास, हदाईपुर , दशहरा मैदान , राम नगर , श्याम नगर, अयोध्या नगर , गंभीरिया इत्यादि मंदिरों सहित 4 निजी विमानों में गजेंद्र सिंह ठाकुर एडवोकेट हदाईपुर , देवी यादव एवं महेश गुप्ता श्यामनगर एवं रैकवार समाज से हरिबाबू रैकवार तलैयापुरा से भगवान विमानों में सवार होकर भ्रमण करते हुए जलविहार के लिए अखड़ों एवं भजन मंडलियों सहित गांधी बाजार स्थित कुएं पर पहुंचे।

हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर द्वारा पंडितों के सानिध्य में सभी 21 विमानों में विराजमान भगवान बाल कृष्ण की सामूहिक आरती एवं पूजा -अर्चना के बाद कुएं पर जलविहार कराया गया। बाल कृष्णा वापिस अपने स्थान मंदिरों में पहुंचाकर विराजमान हो गए।

फोटो - बेगमगंज में जलविहार पर निकले भगवान बाल कृष्ण ।

टिप्पणियाँ