बढ़ती बीमारियों की रोकथाम को लेकर कीटनाशक का छिड़काव शुरू

 


सईद नादाँ, बेगमगंज

               नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति  चिंता नहीं करने की खबरों के बाद आज से नगरपालिका परिषद द्वारा कीटनाशक दवा का छिड़काव विशेष अभियान शुरू कर दिया है। सभी 18 वार्डों में कीटनाशक दवा छिड़काव के साथ विशेष सफाई अभियान जारी है।

मुख्य नगरपालिकाधिकारी राजेंद्र शर्मा एवं नपाध्यक्ष संदीप लोधी की निगरानी में वार्ड क्र.12  दीनदयाल कॉलोनी एवं वार्ड क्र. 14  स्टेट बैक कॉलोनी में आज सफाई दरोगा दिनेश सपेरे की टीम ने बड़े स्तर पर गली -गली में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया।  


नगरपालिका के इस कदम की वार्डवासियों ने प्रशंसा कहाकि इससे मच्छरों की संख्या नियंत्रित होगी , मच्छरों से फैलने वाले मलेरिया , डेंगू , जीका वायरस , चिकनगुनिया , पीला बुखार  एवं जलरहित रोगों पर नियंत्रण होने से नागरिक स्वस्थ रहेंगे। वैसे हमारा भी कर्तव्य है कि हम आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें। 

नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने बताया कि नगरपालिका का स्वच्छता अभियान लगातार जारी है और आगे भी युद्व स्तर पर जारी रहेगा ताकि बेगमगंज नगर को हम स्वच्छता में प्रथम स्थान पर ला सकें।इसको लेकर नागरिकों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

हमारा कर्तव्य ओर जिम्मेदारी है कि हम अपने घर के साथ मोहल्ले को स्वच्छ रखकर नगर को साफ सुथरा बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

सीएमओ राजेन्द्र शर्मा ने नागरिकों ओर दूकानदारों से अपील की है कि वो विशेष स्वच्छता अभियान में सहयोग करें , सड़कों एवं गलियों में घरों के सामने कचरा ओर गंदगी ना फेंके बल्कि जो  कचरा गाड़ी आती हैं , उनमें ही कचरा का डिस्पोजल करें। यदि गंदगी और अस्वच्छता करते कोई पाया गया तो तत्काल स्पॉट फाइन किया जाएगा।

फोटो -  नगर में कीटनाशक छिड़काव का विशेष अभियान शुरू।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र