*दिनांक 31 अगस्त 2025 को ग्राम बेरछा में सभी ग्रामीण जन को 130 छाते और रेनकोट का वितरित किए गए।यह वितरण रोटरी क्लब महू कैंट की के सभी सदस्यों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष सरदार मालवीय जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष रोटरी क्लब महू कैंट के वर्तमान अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार पाटीदार, विशेष अतिथि क्लब सचिव अंबर सोनी, डॉक्टर सुरेश चौहान, राकेश कनोजिया,देवेंद्र बॉथम,अमर दास उदासी जी,मांगीलाल जी मालवीय थे।सभी अतिथियों का स्वागत ग्राम पंचायत बेरछा की ओर से सरपंच कुलदीप ठाकुर ने किया।
मुख्य अतिथि सरदार मालवीय ने अपने उद्बोधन में सभी ग्रामीणों को धन्यवाद प्रेषित किया।इस कार्य में सम्मिलित होकर लाभान्वित होने के आभार व्यक्त किया ।वहीं अध्यक्षीय भाषण में डॉ राजेश पाटीदार ने सभी ग्रामीणजन को रोटरी के द्वारा किए जाने वाले समाज कार्यों के बारे में बताया।उन्होंने सभी को रोटरी कामहत्व बताते हुए सभी को बताया कि बेरछा फायरिंग रेंज है इसलिए वन में जो अनजाने में ग्रामीणजन जाते हैं और जंगल में पड़ा समान उठा लेते हैं जिससे कई बार कोई हादसे हो जाते है ।उन्होंने ग्रामीण जन को समझाइश दी कि जंगल से अंजान चीजों को उठाकर लाना उनके लिए खतरनाक हो सकता है।
विशेष अतिथि डॉ सुरेश चौहान ने सभी उपस्थित बच्चों को प्रतिदिन हाथ धोकर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब महू कैंट के सचिव अंबर सोनी ने सभी का आभार प्रेषित किया तथा सभी अतिथियों ने मिलकर ग्रामीण जिनको छाते और रेनकोट का वितरण किया।*




addComments
एक टिप्पणी भेजें