सईद नादाँ, बेगमगंज
सनातन धर्मालंबियों द्वारा मध्य प्रदेश सरकार के मुखिया डॉ.मोहन यादव से मांग की है कि सड़कों पर विचरण करने वाले लावारिस मवेशियों के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं और चोटिया हो रहे हैं । वहीं कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो रही है ।
ऐसे में लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है और मवेशी भी चोटिल होकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं।
विशेषतौर पर वर्षा ऋतु में सड़कों पर मवेशी अधिक संख्या में देखे जाते हैं ।इसलिए उन्हें सुरक्षित करने के लिए संबंधित क्षेत्र की ग्राम पंचायतो में सीमेंट कंक्रीट के प्लेटफार्म बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से अलग से बजट आवंटित किया जाए ताकि पक्के प्लेटफार्म बनने से मवेशियों को वहां रखा जा सके।
किसान नेता शौरभ शर्मा , भरत पटेल , जाहर सिंह लोधी इत्यादि का कहना है कि इसके लिए ग्राम पंचायतो एवं चौकीदारों को जिम्मेदारी सौंपी जाए कि वह सड़कों से मवेशियों को हटावाकर उपरोक्त प्लेटफार्म पर पहुंचाएं ताकि वह वहां पर विश्राम कर सके।
इसके अतिरिक्त संबंधित ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र के पटवारियों को निर्देशित किया जाए की वह अपने स्तर से पशुपालकों को चिन्हित कर उन्हें निर्देशित करें कि सड़कों पर यदि उनके मवेशी पाए गए तो अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो - सड़कों पर विचरण करते मवेशी।

addComments
एक टिप्पणी भेजें