तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन: विजेताओं को पुरुस्कार वितरित

सईद नादाँ, बेगमगंज

               हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120 वी जयंती देश में खेल दिवस के रूप में मनाए जाने पर बेगमगंज में भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्यवक सुभाष रैकवार की अगुवाई में बॉक्सिंग एवं कबड्डी की तीन दिवसीय प्रतियोगिता आज संपन हुई। 

दोनों प्रतियोगिता में सेंट थॉमस कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल , सांदीपनि विद्यालय , पीएमश्री स्कूल , शिशु मंदिर विद्यालय एवं महर्षि कान्वेंट स्कूल सहित ग्रामीण अंचल के 250 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 

अथितियों द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ियों के परिचय उपरांत बॉक्सिंग एवं कबड्डी का आज रविवार की शाम को फ़ायनल मैंच हुआ।

मुख्य अतिथि आलोक श्रीवास्तव एसडीओपी , विशेष अतिथियों में टीआई राजीव उइके , प्रधानाचार्य बिहारी अहिरवार , सईद नादां एडवोकेट के द्वारा बॉक्सिंग कन्या अंडर 17 में प्रतियोगिता की विजेता रिमझिम कुशवाहा सरस्वती शिशु मंदिर को गोल्ड एवं उपविजेता लक्ष्मी कुशवाहा पीएमश्री कन्या हॉयर सेकंडरी स्कूल को सिल्वर मेडल ।अंडर 14 में हर्षिता कुशवाहा सरस्वती शिशु मंदिर गोल्ड एवं ललिता कुशवाहा सरस्वती शिशु मंदिर सिल्वर मेडल ।

बॉक्सिंग बालक अंडर 19 में सिद्धार्थ पंथी शा.महाविद्यालय को गोल्ड एवं रामजी कुशवाहा सांदीपनि विद्यालय सिल्वर तथा बालक अंडर 14 में शुभ विश्वकर्मा सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल गोल्ड मेडल , उमेश साहू सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल सिल्वर व मुकेश कुशवाहा सांदीपनि विद्यालय को सिल्वर मेडल देकर पुरुस्कृत किया गया।

वहीं कबड्डी में एक पाइंट से प्रथम आने वाली महर्षि कॉन्वेंट स्कूल की टीम के सभी 10 खिलाड़ियों गोल्ड मेडल एवं उप विजेता सांदीपनि विद्यालय के खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल खिलाड़ियों को प्रदान किए गए । मुख्य अतिथि एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई।

 इस अवसर पर बॉक्सिंग कोच राहुल कुशवाहा का रेफरी के तौर पर विशेष सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन समन्वयक सुभाष रैकवार द्वारा किया गया।

फोटो - विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अतिथिगण ।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आशा पारस फॉर पीस एंड हार्मनी फाउंडेशन, भारत
प्रस्तुत करता है
“सिनेमा नज़र से नज़र तक” – सिनेमा, समाज और संवेदना का संवाद
चित्र
आधी रात को पेड़ गिरने से ढह गई मकानों की छत-दिवार, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे परिवारजन
चित्र
भाई दूज पर ब्रह्माकुमारी संस्था में समाजसेवी धनराज परदेशी व श्री लोहरे का सम्मान
चित्र
भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर पातालपानी में रंगोली के माध्यम से अनोखी श्रद्धांजलि
चित्र
पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मूरत लोधी हत्याकांड के हत्यारे अखलेश राय से बदला लेने पुत्र भाजपा नेता जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी ने चलाई थी गोली, सभी आरोपियों का हुआ खुलासा , 4 गिरफ्तार , दो फरार
चित्र