सईद नादां, रायसेन
जिले के औद्योगिक नगर मंडीदीप के औद्योगिक क्षैत्र के न्यू इंडिस्ट्रीयल एरिया फेस टू में स्थित एक कम्पनी में ऊंचाई पर कार्य करते समय नीचे गिरने से एक श्रमिक की मौत हो गई।
मंडीदीप के औद्योगिक क्षेत्र के थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि आज मजदूर से बिना सेफ्टी उपकरण से कार्य कराया जा रहा था। वह काफी समय से वहां कार्य कर रहा था जबकि प्रबंधन मृतक को पन्द्रह बीस दिन से काम करना बता रहे है।
जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस कम्पनी पहुंची जबकि मृतक युवक को फैक्ट्री प्रबंधन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले गए। वहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आज शुक्रवार सुबह की सुबह करीब 11 बजे (सीएचपीपीएल ) छिरछिन्द हाइड्रो पावर प्रायवेट लिमिटेड मे नूरगंज निवासी प्रीतम नाथ पिता धन सिंह आयु 30 वर्ष लगभग तीस फिट ऊंचाई पर काम करते हुए नीचे गिर गया था , जिसके चलते उसकी मौत हो गई ।
पुलिस ने शाम को पंचनामा बनाकर शव का पीएम कराकर स्वजनों के हवाले कर दिया। मृतक के परिजन कम्पनी प्रबंधन से आर्थिक मदद की मांग कर रहे है। पुलिस ने बताया की कम्पनी प्रबंधन मृतक की आर्थिक मदद कर रहा है।
फोटो - मंडीदीप स्थित फैक्ट्री

addComments
एक टिप्पणी भेजें